शंकर सरैया चौक पर ख़डी एक कार मे बाइक सवार युवक ने मारी टक़्कर, जख्मी 

शंकर सरैया चौक पर ख़डी एक कार मे बाइक सवार युवक ने मारी टक़्कर, जख्मी 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरसरैया चौक पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, शंकर सरैया चौक पर खड़ी एक कार में सामने से आकर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर जुट गए। घायल युवक की पहचान शंकर सरैया रामा सिंह टोला निवासी ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि युवक को काफी चोटें आई है।

वह कुछ देर तक सड़क पर ही तड़पता रहा।घटना शंकरसरैया ग्रामीण बैंक के सामने की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत पास के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page