हरसिद्धि में हत्या के प्रयास के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

हरसिद्धि में हत्या के प्रयास के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उज्जैन लोहियार डीह टोला निवासी वीरेंद्र महतो और धनखरैया गांव के विमल साहनी शामिल हैं। पहला मामला 5 अप्रैल की है, जब उज्जैन लोहियार डीह टोला में बोरिंग पर मोटर बांधने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट में पन्नालाल महतो और उनकी पत्नी फूलझरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया था। मामले में घायल पन्नालाल महतो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें वीरेंद्र महतो सहित कुल 15 लोगों को नामजद किया गया था।

वहीं दूसरा मामला धनखरैया गांव का है, जहां 15 मार्च को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मामले में धर्मेंद्र के चाचा हरि साहनी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें विमल साहनी, उनकी पत्नी संगीता देवी सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page