तुरकौलिया में पहचान छुपाकर छात्रा के साथ  जबरन दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार 

तुरकौलिया में पहचान छुपाकर छात्रा के साथ  जबरन दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी/तुरकौलिया। थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा को झांसा देकर एक युवक ने उसकी अस्मिता से खिलवाड़ किया और लंबे समय तक ब्लैकमेल कर उसका शोषण करता रहा। पीड़ित छात्रा के अनुसार, आरोपी युवक ने शुरुआत में अपना नाम शालू सिंह बताकर उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसी दौरान उसने अपनी असली पहचान छुपाते हुए छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

बाद में जब छात्रा को युवक की वास्तविक पहचान, पिपरिया गांव निवासी डॉ. रहमान मियां के पुत्र सलमान राज के रूप में हुई, तो उसने उससे संबंध खत्म कर दिया और बातचीत बंद कर दी। बातचीत बंद होने के बाद आरोपी ने छात्रा के बनाए गए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। लोकलाज के कारण छात्रा ने यह बात अपने परिवार को नहीं बताई,  लेकिन जब उसने पूरी तरह संपर्क खत्म कर दिया, तो आरोपी ने उसका पीछा करना और रास्ते में छेड़खानी करना शुरू कर दिया।

छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी करने लगा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिससे वह काफी भयभीत हो गई थी। इधर 10 अप्रैल की शाम में जब छात्रा कोचिंग से लौट रही थी, इसी दौरान निमुईया मोड़ के पास आरोपी ने उसे घेरकर अपहरण करने की कोशिश की। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। सदर डीएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक सलमान राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page