गणपति नामक दुकान में चोरी का खुलासा,तीन गिरफ्तार 

गणपति नामक दुकान में चोरी का खुलासा,तीन गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

 सुगौली।थाना की पुलिस ने पुराने लंबित मामलों के निष्पादन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गणपति ट्रेंड्स में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में आदापुर थाना क्षेत्र से तीन आरोपितो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में कन्हाई कुमार, मोहम्मद तफाजुल अंसारी और समीम अख्तर शामिल हैं, जो अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद चोरी की पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार मौवार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page