दो गुटों में झड़प,दूसरे पक्ष ने तानी पिस्टल,दो गिरफ्तार
-पुलिस की तत्परता से अनहोनी टली, दो गिरफ्तार, आर्म्स जप्त
सुगौली। छपवा–रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर तनावपूर्ण झड़प हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर हथियार तान दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सख्ती से कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजल कुरैशी 21 वर्ष एवं आशिफ हुसैन 21 वर्ष के रूप में हुई है, जो सुगौली बाजार चिकपट्टी के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल एवं एक कारतूस बरामद किया है। दोनों को हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के इस्तेमाल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

