बाबा साहब की जयंती, सामाजिक न्याय, समानता के उद्देश्यो को समर्पित: डीएम
मोतिहारी। डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती जिलेभर में हर्ष के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन बाबा साहब के सामाजिक न्याय और समानता के संदेशों को याद करने के लिए समर्पित है।
वहीं कचहरी चौक स्थित अम्बेडकर भवन में जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शोभा यात्रा सहित संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश ड़ाला। वहीं युवाओं से उनकी विचारधारा पर चलने के लिए प्रेरित किया।

