आंबेडकर जयंती पूर्व संध्या पर भाजपा विधायक ने किया प्रतिमा की साफ- सफाई

आंबेडकर जयंती पूर्व संध्या पर भाजपा विधायक ने किया प्रतिमा की साफ- सफाई
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रखंड परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर “अम्बेडकर सम्मान अभियान” के तहत विशेष साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रमोद कुमार ने किया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक रूप से सजाया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित एक आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना की थी, जिसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित कर देश ने उनके योगदान को सर्वोच्च मान्यता दी। डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में भीम ऐप की शुरुआत की गई, जिससे आम लोगों को सरल और सुरक्षित डिजिटल भुगतान की सुविधा मिली।

विधायक ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिए गए आरक्षण के प्रावधान ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है, जिसे सरकार लगातार मजबूत करने का प्रयास कर रही है। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर प्रदान किए गए हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर बीडीओ मोहिनी कश्यप, बीपीआरओ श्वेता सुमन, कामेश्वर चौरसिया, रविन्द्र सहनी, गुंजन प्रकाश जायसवाल,आलोक कुमार बैठा, इरशाद अख्तर, टुन्ना गिरी, राजू सिंह, संजय गिरी,पवन गुप्ता, राजेश साह एवं गुड्डू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page