अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पार्श्वगायिका आशा भोंसले को दी अनोखी श्रद्धांजलि

अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पार्श्वगायिका आशा भोंसले को दी  अनोखी श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp

बनकटवा। प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने सुरों की महान साधिका पार्श्वगायिका आशा भोंसले के निधन की खबर पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी कला के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस भावुक क्षण में उन्होंने पारंपरिक सैंड और लीफ आर्ट से हटकर एक अलग और आकर्षक प्रयोग किया।

करीब 10 घंटे की लगातार मेहनत के बाद उन्होंने 5 किलो 900 ग्राम वज़न वाले तरबूज पर आशा ताई की बेहद खूबसूरत और सजीव तस्वीर उकेरी। इस कलाकृति में आशा ताई को संगीत के प्रतीकों—माइक्रोफोन, सितार और सुरों के साथ दर्शाया गया है, जो उनके जीवन और संगीत यात्रा को दर्शाता है।

कलाकार ने इस चित्र के ऊपर अंग्रेज़ी में भावनात्मक  योर वॉइस विल लिव इन अवर हार्ट फॉरएवर और नीचे ट्री व्यूज टू आशा ताई लिखकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की है। यह संदेश न केवल उनके प्रशंसकों की भावनाओं को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि उनकी आवाज़ हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।

मधुरेंद्र  ने बताया कि आशा ताई उनके लिए प्रेरणा  स्रोत रही हैं और उनके गीतों ने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, “यह केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि मेरी भावनाओं और सम्मान का प्रतीक है।” आशा ताई के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page