एमएस कॉलेज के सेवानिवृत प्रोफेसर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविधालय के सेवानिवृत प्रो. कुमार लक्ष्मीकेश्वर प्रसाद सिंह (ललन बाबू ) के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वे मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष थे । उन्होंने सन् 1962 से सन् 1998 तक मुंशी सिंह महाविद्यालय में अध्यापन कार्यरत थे।
उनके अविस्मरणीय अवदान को याद करते हुए महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की मौजूदगी में दो मिनट का मौन रखकर प्रो. कुमार लक्ष्मीकेश्वर प्रसाद सिंह (प्रो. ललन बाबू ) के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौके पर प्राचार्य प्रो. एमएन. हक़, डॉ. शिवशंकर प्रसाद, डॉ. जमुना राम, डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. शफ़ीक़ुर रहमान, डॉ. अमित कुमार, पवन कुमार, डॉ. रंजू बाला, डॉ. मो. मशहूर अहमद, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. रुपेश कुमार, डॉ. नागेंद्र दास, डॉ. आलोक कुमार पांडेय, डॉ. मनोहर कुमार श्रीवास्तव, डॉ. गौरव भारती, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. अवनीश कुमार मिश्र, डॉ. ख़ानम आफरीन, डॉ. दद्दन राम, डॉ. नितेश कुमार,
डॉ. रूपकथा घोष, डॉ. रत्नेश कुमार, प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार राव, शशिभूषण पाण्डेय, सुनील कुमार, राजेश कुमार, हर्षवर्धन कुमार, गौरव कुमार, सूबेदार प्रदीप द्विवेदी, ओम प्रकाश राय और संतोष कुमार, गुलाब रसूल, श्वेतांशु सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारती ने दी है।

