हरसिद्धि में शुरू हुआ जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण 

हरसिद्धि में शुरू हुआ जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण 
Facebook WhatsApp

– आम लोगों से ली जायेगी जानकारी: बीडीओ 

हरसिद्धि। प्रखंड में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हरसिद्धि  गांधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जो आगामी 24 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार द्वारा किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से देश के नागरिकों की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति की सटीक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की अपील की।बीडीओ ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान आम लोगों द्वारा दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास बनाए रखना इस प्रक्रिया की सफलता के लिए बेहद आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना के प्रथम चरण की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य कर सकें। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी जा रही है।

इसमें डेटा संग्रहण, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के तरीके शामिल हैं। इस मौके पर बीपीआरओ आदित्य अंशु, बीईओ मासूम राजा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद एवं आरडीओ प्रियांशु प्रिया सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page