15 अप्रैल से विद्यालयों में अधिकारी करेंगे निरीक्षण:डीएम 

Facebook WhatsApp

 – संबंधित पदाधिकारी बच्चों को करेंगे मोटिवेट

 

मोतिहारी।  शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले  के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। यहां जाने कि 15 से 30 अप्रैल  तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा।

नतीजतन सोमवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में  समाहरणालय  स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में विद्यालय निरीक्षण के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक हुई,  जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि इस निरीक्षण का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति एवं बच्चों का प्रोग्रेस देखना है।

विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, वर्ग कक्ष, चाहरदीवारी, विद्युत व्यवस्था, पंखा-बल्ब, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, जिम, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास आदि की उपलब्धता की जांच की जाएगी।  वही पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन योजना, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, लाभुक आधारित योजनाओं का क्रियान्वयन एवं एकेडमिक तथा अतिरिक्त परिवेश की स्थिति का भी आंकलन किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालयों को विभिन्न मदों में उपलब्ध करायी गई राशि के व्यय एवं क्रय की गई सामग्रियों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की जाएगी। सभी विद्यालय प्रातःकालीन सत्र में पूर्वाह्न 06:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। सभी प्रतिनियुक्त निरीक्षी पदाधिकारी निर्धारित समयावधि में आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रतिदिन अपराह्न 05 बजे तक निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय की गोपनीय शाखा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी पदाधिकारी अपने आवंटित विद्यालयों के निरीक्षण के साथ-साथ सभी निरीक्षी पदाधिकारियों के कार्यों का भी अनुश्रवण करेंगे। विद्यालयों में पाई जाने वाली कमियों के सुधार के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रखंड स्तर पर समाधान संभव न होने पर मामला जिला स्तरीय कार्यालय को प्रतिवेदित किया जाएगा। विद्यालय निरीक्षण के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करेंगे।

 जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जिले का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page