अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम की दिशा में चलाया गया जागरूकता अभियान
मोतिहारी। अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह रोकथाम की दिशा में ठोस कार्रवाई को लेकर सोमवार को मनोकामना माई मंदिर लक्ष्मीपुर रक्सौल में 13 अप्रैल को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सहयोगी एसएसबी 47 वीं एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी के तत्वाधान उक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने की।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूर्वी चम्पारण में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर ने बाल विवाहों की रोकथाम के लिए धर्मगुरुओं एवं स्कूली छात्राओं के बीच चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में धर्मगुरुओं व स्कूली छात्राओं की ओर से मिल रही सहयोग व समर्थन की प्रशंसा की।
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) पूर्वी चम्पारण में सहयोगी प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की ओर से अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए बाल विवाहों की रोकथाम के लिए विभिन्न धर्मों के विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों के बीच चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को व्यापक सफलता मिली है।
सभी धर्मगुरूओ मे इसकी सराहना करते हुए समर्थन का हाथ बढ़ाया है। ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं है कि यह बाल विवाह निषेध अधिनियम बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत दंडनीय अपराध है। इसमें किसी भी रूप में शामिल होने या सेवाएं देने पर दो साल की सजा व जुर्माना या दोनों हो सकता है। इसमें बाराती और लड़की के पक्ष के लोगों के अलावा कैटरर, साज-सज्जा करने वाले डेकोरेटर, हलवाई, माली, बैंड बाजा वाले, मैरेज हाल के मालिक और यहां तक कि विवाह संपन्न कराने वाले पंडित और मौलवी को भी अपराध में संलिप्त माना जाएगा और उन्हें सजा व जुर्माना हो सकता है। इस मौके पर प्रयास संस्थी ने हेल्प लाइफ नंबर 9289692023 भी जारी किया।
इसके अतिरिक्त चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 तथा 112 पर कॉल के माध्यम से बाल विवाह होने की सूचना दे सकते हैं।मौके पर एस एस बी 47 वीं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम से सहायक उप निरीक्षक खेमराज, अरविंद द्विवेदी, प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर से सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, उमेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार, अजय अजय कुमार, बाल विकास परियोजना से सेविका, विजन देवी, अनीता देवी, लालसा देवी, नमिता श्रीवास्तव, उषा देवी, नमिता कुमारी, तथा पुजारी लालाबाबू ओझा सहित अन्य उपस्थित थे।

