हरसिद्धि पुलिस ने 1000 लीटर अर्द्ध निर्मित चुलाई शराब को किया विनिष्ट

हरसिद्धि पुलिस ने 1000 लीटर अर्द्ध निर्मित चुलाई शराब को किया विनिष्ट
Facebook WhatsApp

-छापेमारी मे 10 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

हरसिद्धि/पू.च.। थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रविवार को बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित चुलाई शराब को नष्ट किया। अभियान के दौरान करीब 1000 लीटर अर्द्धनिर्मित चुलाई शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने 10 लीटर तैयार देशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार कारोबारियों की पहचान मठलोहियार निवासी रमेश कुमार पिता जोगिंदर शाह और धनखड़ैया निवासी अखिलेश सिंह पिता राजन सिंह के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

इसी क्रम में सिंगहा, धवही और बैरियाडीह समेत कई गांवों में छापेमारी की गई। छापेमारी टीम मे अपर थानाध्यक्ष राजेश सिंह, दफादार राजेश्वर गिरि, चौकीदार तफ़सीर आलम खान, चौकीदार रामबाबू राय, चौकीदार मनु यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

इस दौरान ड्रम और बाल्टियों में रखे महुआ मीठा और सड़े हुए चावल को भी नष्ट कर दिया गया, जिनका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। पुलिस का लक्ष्य क्षेत्र से अवैध शराब कारोबार को जड़ से खत्म करना है।

इसके लिए रोजाना विशेष टीम गठित कर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page