शराब कारोबारी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

शराब कारोबारी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
Facebook WhatsApp

बनकटवा। जीतना थाना पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए शराब लाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में छौड़ादानों थाना क्षेत्र के मसही गांव निवासी असगर अली पिता परवेज आलम शामिल हैं।

थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि अभियुक्त को जोलगांवा सैनिक रोड तीयर नदी के पास से 9 लीटर शराब लाने की हालत में पकड़ा गया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जीतना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से कानून का पालन करने और शराब से दूर रहकर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page