समय की चुनौतियों से टकराना ही पत्रकारिता का असली धर्मः राम बहादुर राय

समय की चुनौतियों से टकराना ही पत्रकारिता का असली धर्मः राम बहादुर राय
Facebook WhatsApp

सागर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष और हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक, वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने कहा कि पत्रकारिता का असली धर्म अपने समय के कठिन सवालों से टकराना है।आज पत्रकारों से ज्यादा संस्थान भ्रष्ट हो गए हैं और ‘संपादक’ की संस्था को कमजोर कर उसे ‘प्रबंधक’ में बदल दिया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार राय रविवार को मध्य प्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा आयोजित एक विशेष व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रिंट और डिजिटल के लिए एक सशक्त मीडिया काउंसिल के गठन की आवश्यकता बताई।

व्याख्यान में देश के प्रख्यात पत्रकारों और चिंतकों ने मीडिया की वर्तमान दशा और दिशा पर गंभीर चर्चा की। प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि आज कॉर्पोरेट मीडिया जनमत को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने मजीठिया बोर्ड के लागू न होने और पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाइएस ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में ‘मीडिया ट्रायल’ को समाज के लिए घातक बताया और विज्ञापन के बढ़ते दबाव पर चर्चा की। विभागाध्यक्ष प्रो. कालीनाथ झा और डॉ. विवेक जायसवाल ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए इसके लोकधर्म को बचाने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशिकुमार सिंह ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. अलीम अहमद खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page