ओलंपियाड परीक्षा में जिला टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 

ओलंपियाड परीक्षा में जिला टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के सेवराहां बाजार स्थित अनिल वाटिका में रविवार को ओलंपियाड परीक्षा में जिला टॉप आए छात्रा नेहा कुमारी अनुष्का प्रकाश एवं अनुपम राज को प्रशासन एवं शिक्षाविदों ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम अरेराज न्यू कॉलोनी स्थित एनएलसीसी बायोलॉजी क्लासेज के निदेशक अख्तर अली खान एवं अगल बगल के शिक्षाविदों द्वारा आयोजित किया गया था। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अरेराज के बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित एवं वरीय पत्रकार रामबालक ठाकुर मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री दीक्षित ने कहा की शिक्षा हीं इंसान की सबसे बड़ी दौलत है, जिससे धन प्रतिष्ठा सहित सब कुछ अर्जित किया जा सकता है। वही श्री ठाकुर ने कहा की यह परीक्षा छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए है। संचालक शिक्षक बमशंकर ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक सहित लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page