संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,दस गिरफ्तार

संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,दस गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-आठ बाइक व नौ मोबाइल बरामद 

पीपराकोठी। थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके पास से चोरी के आठ बाइक और नौ मोबाइल फोन बरामद किया हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुगौली थाना कांड संख्या 205/26 के तहत 10 अप्रैल को चोरी हुई एक आर्मी अधिकारी की हीरो स्प्लेंडर बाइक पीपराकोठी थाना क्षेत्र के ढेकहां बेला कॉलोनी में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद डीएसपी सदर-2 जितेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

 टीम ने फौरी कार्रवाई करते हुए ढेकहां बेला कॉलोनी स्थित शिव कुमार बनर्जी उर्फ गोधो के घर पर छापेमारी की, जहां से चोरी की बाइक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने आप को एक संगठित बाइक चोर गिरोह का सदस्य बताया।

उसके निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस क्रम में पुलिस ने सात और हीरो स्प्लेंडर तथा एक टीवीएस कंपनी की बाइक के साथ कुल नौ मोबाइल फोन बरामद किए। साथ ही गिरोह के मुख्य सरगना समेत अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राम मांझी, शिव कुमार बनर्जी, अरुण कुमार, काशीनाथ दास, पिंटू कुमार, रूपचंद कुमार, भागीरथ कुमार, राजेश कुमार, टूनु कुमार और रामविनय पंडित शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह चोरी की बाइक को कम कीमत में बेच देता था या उसके स्पेयर पार्ट्स निकालकर अलग-अलग हिस्सों में बिक्री करता था।

इससे वे जल्दी लाभ कमाने का प्रयास करते थे। छापेमारी अभियान का नेतृत्व डीएसपी जितेश कुमार पाण्डेय कर रहे थे। उनके साथ पुलिस निरीक्षक सुरेश यादव, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, पुअनि शशिभूषण कुमार, धनंजय कुमार, स्मिता राजश्री, तथा अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल मौजूद थे। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने आगे भी ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page