पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह अब करेगे वकालत, ज्वांइन किया सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली।भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह राजनीति को अलविदा कह वकालत शुरू कर दिया है।सोशल मीडिया पर उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है,कि “सुप्रीम कोर्ट जॉइन करने के बाद मैं अब सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का सदस्य बन गया हूं। मैं देश के लोकतंत्र और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करूंगा। इस फोटो के आने के बाद उनके समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं और इस नए कदम को सराह रहे हैं।
उल्लेखनीय है,कि राज कुमार सिंह का भाजपा से मतभेद बिहार विधानसभा चुनाव के समय सामने आया था। जब उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। पार्टी ने उनकी इस हरकत को अनुशासन हीनता मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। इसके बाद राज कुमार सिंह ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफे में उन्होंने पार्टी संगठन पर कई गंभीर आरोप लगाए और उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उस समय से अब तक वे अलग-अलग राष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं।इसके साथ ही उन्होने बिहार में बिजली घोटाले होने के मामले भी उठाएं।
भाजपा से अलग होने के बाद राज कुमार सिंह ने कानूनी क्षेत्र में वापसी का फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू करना उनके जीवन का एक नया अध्याय माना जा रहा है।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि उनके इस कदम से भविष्य में बिहार की राजनीति पर भी इसका असर पड़ सकता है।ऐसा कयास लगाया जा रहा है,कि श्री सिंह सुप्रीम कोर्ट में बिहार से जुड़े मामले को उठा सकते है,श्री सिंह ने भी इशारा करते हुए कहा है,कि नागरिक अधिकारो की रक्षा व भष्ट्र नौकरशाह व राजनेता उनके निशाने पर होगे।

