जहरीली शराब कांड के पीड़ितो से मिले कांग्रेस सांसद,निजी कोष से दी आर्थिक सहायता

जहरीली शराब कांड के पीड़ितो से मिले कांग्रेस सांसद,निजी कोष से दी आर्थिक सहायता
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जहरीली शराब कांड के बाद राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बालगंगा, गदरिया, परसौनी, बीचला टोला और हरदिया गांव के मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। साथ ही भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद ने बालगंगा के संपत साह व लड्डू साह, गदरिया के प्रमोद यादव, परसौनी के परीक्षण मांझी व योधा मांझी, बीचला टोल के इलियास अंसारी तथा हरदिया के हरि भगत,विनोद साह और लाल किशोर राय के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मौके पर सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार में शराबबंदी कानून को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि कानून लागू हुए 10 वर्ष से अधिक हो गए, लेकिन शासन-प्रशासन और शराब माफिया के गठजोड़ के कारण इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो सका है। सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

मौके पर गोविंदगंज संगठन जिलाध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, प्रो विजय शंकर पांडेय, अरुण यादव, संजीव कुमार सिंह, मुमताज अहमद, मुन्नीलाल यादव, भरत यादव, आबिद हुसैन, नगर अध्यक्ष रोमा खान, अजमुद्दीन आजम, पूर्व मुखिया रेयाजुल अंसारी, ब्रजेंद्र ने तिवारी, पप्पू रंजन मिश्र, शैलेश कुमार ठाकुर, रेणु ठाकुर, ऋषिकांत सिंह, जेपी यादव, रामबाबू यादव, संजय यादव, गणेश केसरी, संजीव ठाकुर, रविन्द्र नाथ तिवारी, पवन कुमार अधिवक्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page