एनएच पर जल-जमाव से निजात को लेकर विधायक ने मंत्रालय को पत्र भेजा
पीपराकोठी। स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार ने बरकुरवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (नया एनएच-27) पर जल-जमाव और सर्विस रोड के अभाव की समस्या को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र भेजा है। उन्होंने इस जनहित के मुद्दे पर शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।
विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पीपराकोठी चौक इस राजमार्ग का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है। यहां से करीब 500 मीटर दूर स्थित बरकुरवा गांव के लगभग 5000 लोगों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। चौक के आसपास नालों का निर्माण अधूरा और त्रुटिपूर्ण होने के कारण करीब 500 मीटर क्षेत्र में सड़क पर घुटने भर पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।

