79 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

79 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी। थाना की पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया है।नतीजतन  79 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने मंझरिया गांव में छापेमारी करते हुए चांदसरैया निवासी दिवाकर सहनी को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, वाटगंज, जीवधारा मुसहरी टोला और धनौती नदी किनारे की गई छापेमारी में 69 लीटर देसी शराब जब्त की गई। मामले में तीन नामजद किए गए हैं। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने  पुष्टि करते हुए बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page