सुगौली गैस एजेंसी गोदाम का एसडीओ ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

सुगौली गैस एजेंसी गोदाम का एसडीओ ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Facebook WhatsApp

सुगौली गैस एजेंसी गोदाम का एसडीओ ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

मोतिहारी। अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी  निशांत सिहारा ने  सोमवार को सानु (भारत) गैस एजेंसी, सुगौली के कार्यालय एवं गोदाम का औचक जांच किया। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुगौली एवं थानाध्यक्ष सुगौली भी मौजूद थे।

 अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा एजेंसी संचालक को  निर्देश दिया कि 08 अप्रैल 2026 की निर्धारित तिथि से शत प्रतिशत होम डिलिवरी कर उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। 

गोदाम से किसी प्रकार का सिलेंडर वितरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह भी निर्देशित किया  कि अभी प्राथमिकता से 31 मार्च तक के बुकिंग की गैस डिलीवरी करें,  उसके बाद ही माह अप्रैल के बुकिंग की डिलिवरी शुरू करेंगे। गैस के लंबित बुकिंग के आंकड़ों को देखते हुए 

उनके द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त गैस एजेंसी के  गैस सिलेंडर के आवंटन को भी दोगुना करने के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page