जहरीली शराब कांड: पत्नी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज,कारोबारी पर हत्या का आरोप

जहरीली शराब कांड: पत्नी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज,कारोबारी पर हत्या का आरोप
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।तुरकौलिया में जहरीली शराब कांड को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। मृतक आलियास की पत्नी सलमा नेशा के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में बैरिया बाजार निवासी राकेश साह उर्फ सुखाड़ी साह पर जहरीली शराब पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मृतक आलियास शंकरसरैया शेख शरण टोला का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को आलियास ने अपनी पुत्री की शादी की थी और 3 अप्रैल को उसकी विदाई हुई थी। इसके अगले ही दिन, 4 अप्रैल को वह बैरिया बाजार गया, जहां उसने सुखाड़ी साह के यहां शराब पी थी। उसी दिन उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

मृतक की पत्नी सलमा नेशा का आरोप है कि उसके पति को जानबूझकर जहरीली शराब पिलाई गई, जिससे उसकी मौत हुई। इधर, पुलिस ने आरोपी सुखाड़ी साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है,कि जिले में जहरीली शराब से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग अभी भी बीमार हैं। पुलिस शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page