जनकपुर में उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश की सातवीं प्रदेश सभा एवं निर्वाचन

जनकपुर में उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश की सातवीं प्रदेश सभा एवं निर्वाचन
Facebook WhatsApp

 -समृद्ध मधेश’ पुस्तक का विमोचन

रक्सौल। नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश की सातवीं प्रदेश सभा एवं निर्वाचन 2026 का उद्घाटन समारोह जनकपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महासंघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक टेमानी तथा मधेश प्रदेश के  मुख्यमंत्री कृष्ण यादव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से गमले में पानी डालकर किया।

कार्यक्रम महासंघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष अशोक टेमानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री कृष्ण यादव थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रहरी नायब महानिरीक्षक गोविन्द थपलिया, मधेश प्रदेश सशस्त्र प्रहरी के नायब महानिरीक्षक कृष्ण ढकाल सहित विभिन्न जिलों के उद्योग वाणिज्य संघों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं व्यवसायियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। 

अध्यक्ष अशोक टेमानी ने कहा कि मधेश प्रदेश के समग्र विकास में निजी क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महासंघ की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए नए आर्थिक अवसरों की पहचान, निवेश अनुकूल वातावरण निर्माण तथा नीतिगत सहजीकरण के माध्यम से निजी क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “यदि मधेश प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाना है तो निजी क्षेत्र को आगे बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए हमें नए आर्थिक स्तंभों की खोज, निवेश वातावरण में सुधार और नीतिगत सहजीकरण पर विशेष ध्यान देना होगा।” कार्यक्रम के अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही ‘समृद्ध मधेश’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें प्रदेश के विकास, निवेश संभावनाओं एवं नीतिगत मार्गचित्र को समाहित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन संजय साह ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page