नेपाली विदेशी शराब सहित चुलाई शराब बरामद
रक्सौल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी तथा देशी चुलाई शराब बरामद किया हैं।
इसकी जानकारी थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवक नेपाल से एक मोटर साइकिल पर जिसका नंबर ना 40 प 4017 है,वह शराब की खेप लेकर पहुंचा है। सूचना के बाद उक्त बाइक को ब्लॉक गेट के पास रोक कर जांच किया गया।
इस दौरान 12 पीस 2.355 एमएल के साथ रक्सौल थाना क्षेत्र के मौजे वार्ड नंबर 15 निवासी स्व जवाहर लाल दास का पुत्र साकेत कुमार को हिरासत में लिया गया हैं। इधर सिसवा कौआधांगर चौक से तीन उजला रंग के प्लास्टिक से 40 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया हैं। छापेमारी दल में आशुतोष कुमार, कृष्ण मुरारी आदि जवान शामिल थे।

