संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,श्मशान से अर्द्धजला शव बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,श्मशान से अर्द्धजला शव बरामद
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी। थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने श्मशान घाट से युवक के अर्द्धजले शव को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नयाटोला हरपुर निवासी कृपाशंकर यादव उर्फ भूलन यादव के 25 वर्षीय पुत्र अभय यादव उर्फ बिट्टू यादव के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।

युवक की मौत से पहले पीपराकोठी चौक पर उसका एक दुकानदार से विवाद हुआ था। विवाद की सूचना मिलने पर उसके पिता ने उसे डांटा था। इसके बाद क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंची और श्मशान घाट से अर्द्धजले शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल भी बना रहा।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है और सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page