भाजपा का 47वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक संपन्न
जिलाध्यक्ष ने पार्टी के स्थापना काल से वर्तमान तक की यात्रा को विस्तार पूर्वक बताया
मोतिहारी। चन्द्रहिया स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन राज द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे जो और पूरे उत्साह के साथ “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें” तथा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें” के नारे लगाए।
जिला अध्यक्ष पवन राज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से लेकर आज तक की विकास यात्रा, संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन लगातार मजबूत होतजा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
विधायक प्रमोद कुमार ने पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण देश और प्रदेश में व्यापक विकास संभव हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, सुधांशु रंजन,मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा महामंत्री संजय चौधरी, मार्तण्ड नारायण सिंह, योगेन्द्र प्रसाद, पंकज सिन्हा, ऋषभ झा, ओम प्रकाश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष बबलू पासवान, सन्नी सिंह, संजय ठाकुर, सियावर सिंह, प्रो. अरुण कुमार, अनिल वर्मा, संदीप कुमार, डॉ. हिना चंद्रा, संजय सिंह एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

