कृषि विभाग में कार्यरत पदधिकारी ने दिखाई दबंगई,हथियार लहराकर दरवाजे पर की फायरिंग,हुए गिरफ्तार

कृषि विभाग में कार्यरत पदधिकारी ने दिखाई दबंगई,हथियार लहराकर दरवाजे पर की फायरिंग,हुए गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चम्पारण। जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत चैता गांव में सत्ता और पद के नशे में चूर एक सरकारी अधिकारी की खौफनाक करतूत सामने आई है। कृषि विभाग में कार्यरत कृषि अधिकारी प्रकाश सिंह उर्फ सिंकू सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुजीत कुमार सिंह के घर पर धावा बोला और खुलेआम हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कृषि अधिकारी प्रकाश सिंह और उसके साथ टूटू कुमार एवं अन्य नकाबपोश अपराधी हाथ में रिवॉल्वर लेकर दरवाजे पर तांडव कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के अनुसार, इन लोगों ने न केवल हथियार चमकाए, बल्कि दरवाजे पर फायरिंग भी की, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया।पुलिस की कारवाई के बाद उक्त पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है,कि सरकारी पद पर तैनात इस अधिकारी ने पीड़ित परिवार को पुलिस के नाम पर भी धमकाया। आरोपी का कहना था कि पुलिस उसकी मुट्ठी में है और शिकायत करने पर वह पीड़ित परिवार को ही फर्जी मुकदमों में जेल भिजवा देगा। पहुंच की मद में चूर उक्त अधिकारी की यह करतूत जिले के ला एंड आर्डर पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।इस कांड के बाद पीड़ित  सुजीत कुमार सिंह का परिवार गहरे सदमे और डर में है।

परिवार ने साफ तौर पर कहा है कि यदि उन्हें या उनके परिवार को कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार सीधे तौर पर प्रकाश सिंह और स्थानीय प्रशासन होगा।घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पकड़ीदयाल डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page