सीमाई इलाकों की उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी में अनियमितता उजागर, 6 दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी से हड़कंप
मोतिहारी। जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार जिले के सीमावर्ती एवं अन्य प्रखंडों में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक प्रतिष्ठानों की संघन जांच की गई। खरीफ 2026 में कुल 52 उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरूद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पाॅस मशीन में अंकित उर्वरक एवं गोदाम में भौतिक रूप से भंडारित उर्वरक की जांच की गई। जांच के दौरान कुल छह प्रतिष्ठानों को अनियमितता उर्वरक व्यापार के रूप पकड़ा गया। नतीजतन सभी के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार आदापुर प्रखंड में मे. विजय खाद भंडार, प्रो.सर्वेश कुमार, प्रखंड-आदापुर, घोड़ासहन प्रखंड के मे. ओम साईं कृषि सेवा केंद्र चम्पापुर कोईरिया, घोड़ासहन, मे. विकास खाद बीज भंडार, चम्पापुर कोईरिया, घोड़ासहन एवं छौड़ादानों प्रखंड के मे. सिद्धि खाद भंडार, प्रो.गुड्डू कुमार, प्रखंड-छौड़ादानों एवं मे. जय माता दी ट्रेडर्स, धरहरी, छौड़ादानों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं बनकटवा प्रखंड में एक अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया गया कि उक्त सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों के अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है। बतायकि किसानों को ससमय उर्वरक प्राप्त हो, इस दिशा में विभाग सदैव प्रतिबद्ध है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी जारी रहेगा तथा उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्ह्ति करते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई किया जायेगा।

