कोटवा में भाई ने भाई को गोली मारने के बाद किया खुदकशी,फंदे से लटका मिला शव सिर में गोली का मिला निशान

कोटवा में भाई ने भाई को गोली मारने के बाद किया खुदकशी,फंदे से लटका मिला शव सिर में गोली का मिला निशान
Facebook WhatsApp

-आर्म्स , तीन जिंदा कारतूस क्षऔर दो फायर गोली बरामद 

-घंटों मशक्कत  के बाद दरवाजा काट कर निकाला शव, डीएसपी और एफएसएल टीम जांच में जुटी

कोटवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा गांव में संदिग्ध स्थिति में एक भाई का शव फंदे से लटका मिला है, जिसके सिर में गोली भी लगी है। वही एक भाई को आधी रात को गोली मारी गई है, जिसका इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है,उसकी स्थिति चिंताजनक बताई गई है। घटना के बाद पूरे गांव ने अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डीएसपी सदर जितेश पांडेय , थानाध्यक्ष करण सिंह और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है ।

पुलिस ने घर से एक कट्टा और तीन जिंदा कारतूस सहित दो फायर गोली बरामद किया है। इस घटना को लेकर डीएसपी ने बताया है कि दोनों भाई के बीच विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उक्त घटना घटी है। मृतक किस्मत मियां का बेटा फिरोज अंसारी बताया गया है। वहीं घायल युवक का छोटा भाई कासिम मियां बताया गया है। मृतक का बड़ा भाई जलालुद्दीन मियां ग्रामीण स्तर पर ही लेबर का काम करता है। घायल कासिम स्थानीय पीएचसी में गार्ड का काम करता है, जबकि मृतक कोटवा के एक मॉल में सेल्स मैंन था। स्थानीय स्तर पर बताया गया है कि फिरोज ने ही कासिम को गोली मार दिया, जिसे घर के अन्य सदस्य लेकर अस्पताल गए। इधर फिरोज के फंदे से लटकता शव और सिर में गोली लगने की बात को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है।

मृतक की पत्नी सकीना खातून ने पुलिस को बताया है कि वह चकिया थाना क्षेत्र अपने मैके में थी, घटना की सूचना मिलने पर घर पहुंची है। उसकी 8 माह की बेटी भी है। मृतक का कमरा अंदर से बंद था, नतीजतन पुलिस को दरवाजा काट कर शव निकालने में काफी मस्कत करनी पड़ी।

– फिरोज ने आत्महत्या का वीडियो भेजा पत्नी को

कोटवा में भाई को गोली मारने के कुछ घंटे बाद फिरोज ने आत्म हत्या किया।शाम से ही उसने पत्नी से कई बार बात किया। वही उसने आत्महत्या करने को लेकर  पत्नी को वीडियो काल किया, वीडियो भी भेजा। इस बीच पत्नी ने अपने ससुर को फोन कर बताया कि उसका पति आत्महत्या करने वाला है। आश्चर्यजनक है कि आधी रात को एक भाई को घर में गोली लगी पर आसपास में किसी तरह की भनक भी किसी को नहीं लगी। 

– फौज के लाउंड्री में काम करते थे किस्मत मियां 

गोली कांड में मृत और जख्मी भाईयो के पिता  किस्मत मियां फौज के लाउंड्री में काम करते थे। उन्होंने अपने नौकरी में खूब पैसे कमाए और गांव से कुछ दूर पर जमीन खरीद कर तीनों बेटे के लिए घर बनवा रहे है। इस वारदात के कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक और मृतक की पत्नी दोनों का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इसके अलावा पत्नी और दो युवकों से पूछताछ की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page