उर्वरक तस्करी की रोक को लेकर एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी 

उर्वरक तस्करी की रोक को लेकर एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी 
Facebook WhatsApp

-दो दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज 

मोतिहारी। अनुमंडल पदाधिकारी  एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना ने संयुक्त रूप से बनकटवा एवं घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र में खाद तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उर्वरक दुकानदारों की दुकान एवं गोदाम में छापेमारी की। इस क्रम में बनकटवा नहर रोड पर मोटरसाइकिल से 8 बोरा खाद की तस्करी करते हुए मोटरसाइकिल जप्त किया गया, जबकि तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। मामले में प्राथमिक दर्ज की गई है। वहीं यादव खाद भंडार, चंपापुर कोइरिया, घोड़ासहन  

 के स्टॉक की जांच करने पर 8 बोरा खाद कम पाया गया, नतीजतन विक्रेता से स्पष्टीकरण की मांग की गई। ओम सांई कृषि सेवा केंद्र, चंपापुर कोइरिया, घोड़ासहन के गोदाम में 326 बोरा यूरिया और 270 बोरा फास्फेटिक फर्टिलाइजर पाया गया, जो कालाबाजारी की नीयत से स्टॉक करके रखा गया था। साथ ही पाॅस  मशीन एवं विक्रेता के भौतिक उपलब्ध स्टॉक में 50 बोरा का अंतर पाया गया। 

25 बोरा बिना बिल का अवैध यूरिया पाया गया। उक्त मामले में विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। विकास खाद भंडार, चंपापुर कोइरिया, घोड़ासहन  के स्टॉक की जांच में 129 बोरा खाद कम पाया गया, फलस्वरूप विक्रेता के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है।  मे. सोनू खाद बीज भंडार, जागीरहां, घोड़ासहन के स्टॉक जांच के दौरान स्टॉक सही पाया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page