दोन नहर शाखा सेवा पथ के शुरू होने से किसानो को मिलेगा लाभ:नीतीश कुमार

दोन नहर शाखा सेवा पथ के शुरू होने से किसानो को मिलेगा लाभ:नीतीश कुमार
Facebook WhatsApp

वाल्मीकीनगर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोन नहर शाखा सेवा पथ का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनस्थापन कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस नहर का पुनस्थार्पन कार्य 80 फीसदी पूरा हो चुका है। नहर के पुनस्थार्पन कार्य पूर्ण होने से किसानों को काफी लाभ होगा। किसानों को सिंचाई में परेशानी नहीं होगी। सिंचाई की दृष्टि से यह नहर काफी उपयोगी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास तथा विकास कार्यों के निरीक्षण के मौके पर ये बातें कहीं।

उन्होंने इस मौके पर वाल्मीकि सभागार परिसर से ‘इको पर्यटन केंद्र-वाल्मीकिनगर, प्रमंडल 2, वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य का शिलान्यास किया और गिद्ध संरक्षण केंद्र गोनौली एवं चिउटाहां का उ‌द्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद गंडक बांध जलाशय के सामने लव-कुश इको टुरिज्म पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने इस मौके पर साइट प्लान के माध्यम से लव-कुश इको टुरिज्म पार्क में निर्माण कराये जा रहे विभिन्न भागों के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन तथा वाल्मीकिनगर इको पार्क का भी भ्रमण किया और गंडक बराज जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सुनील कुमार, विधायक नंदकिशोर राम, विधायक राम सिंह, विधायक विनय बिहारी, विधायक समृद्ध वर्मा, विधान पार्षद भीष्म साहनी, पूर्व विधायक धरिद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय, पश्चिम चम्पारण के डीएम तरणजोत सिंह, बेतिया के एसपी शौर्य सुमन, बगहा की पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page