115 लीटर देसी शराब बरामद,दो कारोबारी चिन्हित,कारोबारियों की खोज में पुलिसिया  कार्रवाई तेज

115 लीटर देसी शराब बरामद,दो कारोबारी चिन्हित,कारोबारियों की खोज में पुलिसिया  कार्रवाई तेज
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 115 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान दो कारोबारियों की पहचान की गई है, जबकि छापेमारी की भनक लगते ही कई आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ चवंर  में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार के निर्देश पर पारसनाथ तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान वहां से करीब 85 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कारोबारी शराब छोड़कर फरार हो गए।

वहीं दूसरी कार्रवाई हरसिद्धि के मुसहरी टोला में की गई, जहां मक्का के खेत में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 30 लीटर देसी शराब और बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब  बरामद किया। मौके पर ही अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया, जबकि जब्त शराब को सत्यापन के लिए थाना लाया गया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में धनीलाल मांझी और बली सहनी की पत्नी को आरोपी बनाया गया है। दोनों छापेमारी के दौरान फरार हो गए। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं जागापाकड़ मामले में भी कारोबारियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हाल में इस धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page