श्री हनुमान जन्मोत्सव पर वीरगंज में निकली भव्य शोभा यात्रा,हजारों श्रद्धालु हुए शामिल 

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर वीरगंज में निकली भव्य शोभा यात्रा,हजारों श्रद्धालु हुए शामिल 
Facebook WhatsApp

रक्सौल/वीरगंज। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बीरगंज नेपाल  में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभा यात्रा सम्पन्न हुई है। विश्व हिंदू परिषद नेपाल, बीरगंज के आयोजन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली गई।

दोपहर 2 बजे बीरगंज के घंटाघर से शुरू हुई शोभा यात्रा माईस्थान मंदिर, हनुमान मंदिर, विर्तामाई मंदिर, छपकैया छठ घाट, रेलवे रोड, अमर चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, रामटोल तथा गहवा होते हुए पुनः घंटाघर पहुंचकर समाप्त हो गई।शोभा यात्रा में बीरगंज महानगरपालिका के विभिन्न वार्डों से निकाली गई झांकियों एवं गाजे-बाजे के साथ आई टोलियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था, भक्ति और उत्साह प्रकट किया।

कार्यक्रम को सभ्य, मर्यादित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए करीब 2 हजार स्वयंसेवकों को परिचालन किया गया था। साथ ही शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बीरगंज महानगरपालिका, जिला प्रशासन कार्यालय तथा नेपाल पुलिस,सशस्त्र पुलिस बल एवं सुरक्षा निकायों द्वारा विशेष सतर्कता अपनाई गई थी।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पेयजल, ठंडा पानी, जूस, शरबत तथा बिस्कुट आदि की व्यवस्था की गई थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page