तीन जिलों के बालक-बालिकाओं का तलवारबाजी के लिए प्रशिक्षण
मोतिहारी। मुख्यालय स्थित खेल भवन, में तलवारबाजी कि एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए 12 से 14 वर्ष तक उम्र के बालक /बालिका खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। चयन ट्रायल में पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण एवं शिवहर सहित लगभग 40 लड़के तथा 30 लड़कियों ने भाग लिया।
जबकि इसका सफल संचालन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक अनुराग चौधरी एवं अंकित कुमार ने किया। चयनित खिलाड़ियों की सूची बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को जिला खेल कार्यालय द्वारा भेजा जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा संचालित एकलव्य राज्य तलवारबाजी प्रशिक्षण केंद्र में पठन-पाठन, खेलकूद एवं भोजन तथा आवासन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिला राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकेंगे।इस मौके पर मनोज कुमार प्रसाद, अप्पु कुमार, राजन कुमार, संदीप कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

