प्रभारी सचिव ने आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की उपलब्धता/प्रवासी श्रमिक के हितों की सुरक्षा की समीक्षा की 

प्रभारी सचिव ने आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की उपलब्धता/प्रवासी श्रमिक के हितों की सुरक्षा की समीक्षा की 
Facebook WhatsApp

– उर्वरक जमाखोरी व कालाबाजारी संज्ञान में आने पर कठोर कारवाई का निर्देश 

– पीएनजी कनेक्शन की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की हुई समीक्षा

–  शेष कार्यों को युद्ध स्तर पर निष्पादित करने का निर्देश

 मोतिहारी। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव सह पूर्वी चंपारण प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टि में रखते हुए जिलांतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर के वितरण की वर्तमान स्थिति/ पीएनजी कनेक्शन के लिए की जा रही कारवाई की  विस्तृत समीक्षा हुई । जिसमें  जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने एलपीजी गैस सिलेंडर की वर्तमान उपलब्धता एवं इसके सुव्यस्थित वितरण के लिए की जा रही कारवाई के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया की गैस सिलेंडर वितरण का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के नियमित पर्यवेक्षण में उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान किया जा रहा है। शिकायत निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 06252 242418 सतत कार्यशील है। प्रभारी सचिव ने जिला आपूर्ति कार्यालय को इसके व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया है।

आइओसीएल के जिला प्रबंधक ने बताया कि सिलेंडर की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। प्रतिदिन 8 000 गैस सिलेंडर की डिलीवरी कराई जा रही है। जबकि प्रतिदिन की मांग लगभग 7000 के आसपास है। बैकलॉग के विषय में बताया  कि आम उपभोक्ता पैनिक होकर गैस के लिए नंबर लगाए हैं। पिछले सप्ताह बुकिंग सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा हो रहा था, परंतु अभी इसमें काफी कमी आई है।

प्रभारी सचिव ने कमर्शियल गैस के आपूर्ति का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिमांड के 70 प्रतिशत की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए। एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी के सभी डीलर एजेंसी के सामने एक डिस्प्ले बोर्ड लगाएं। जिसमें बैकलॉग की संख्या, सिलेंडर आपूर्ति की संख्या एवं कितने सिलेंडर आज बटेंगे, इसकी सूचना स्पष्ट रूप से आम उपभोक्ताओं को दी जाए।

ओटीपी प्राप्त होने, सिलेंडर की डिलीवरी ऑनलाइन दिखाई जाने, परंतु वास्तविक रूप से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होने की शिकायत पर सचिव ने जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कम से कम दो-दो केस की सभी अनुमंडल में स्पॉट वेरिफिकेशन की जाए। ताकि सच्चाई की जानकारी प्राप्त हो सके। पीएनजी  की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में मोतिहारी शहर में लगभग 2000 कनेक्शन से संबंधित कार्य अंतिम रूप से पूर्ण होने की स्थिति में है। सचिव ने इसे 15 अप्रैल तक पूर्ण कर लेने तथा द्वितीय चरण के कार्यों को 30 अप्रैल तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।

सचिव ने पीएनजी के कार्य में शामिल एजेंसियों एवं उनके द्वारा लगाए गए। श्रमिकों की संख्या की जानकारी प्राप्त की एवं इस कार्य को युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पीएनजी से संबंधित कार्य की मोतिहारी शहर में नगर आयुक्त एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी लगातार अनुश्रवण कर रहे हैं। पीएनजी  संबंधित कार्य अंतिम रूप से  अविलंब पूर्ण करने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी को युद्ध स्तर पर कार्य करने की सख्त हिदायत दी है।

 समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की कृषि कार्य निमित पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार उर्वरक की खरीद की जाए। जमाखोरी नहीं हो। इसका ध्यान रखना आवश्यक है। तदनुसार उपलब्धता के विरुद्ध उर्वरक बिक्री के नियमित पर्यवेक्षण एवं अनियमितता संज्ञान में आने पर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में एसपी स्वर्ण प्रभात, अपर समाहर्ता  मुकेश कुमार सिंहा, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, नगर आयुक्त आशीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा, अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज  अंजली शर्मा, चकिया अनुमंडल पदाधिकारी  शिवानी शुभम, अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल  मंगला कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी ढाका  विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल  मनीष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीएसपी हेडक्वार्टर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिले में संचालित तीनों गैस एजेंसी आइओसीएल, एचपीसीएल एवं भारत गैस के जिला प्रबंधक एवं सभी गैस एजेंसी के डीलर उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page