नहर में डुबकर वृद्ध की हुई मौत
मोतिहारी।जिले के तुरकौलिया मध्य पंचायत के पुरवारी टोला गावं के 60 वर्षीय वृद्ध की मौत नहर के पानी में डुबने से हो गया। घटना रविवार की सुबह का बताया गया है। मृत वृद्ध व्यक्ति लखू राम करीब दस बजे के आसपास शौच करने गया था। वही शौच के दौरान पैर फिसल जाने के चलते गहरे पानी में लुढ़क गया। नतीजतन उनकी मौत हो गई। पानी में डुबने के दो घंटे बाद उनकी शव नहर के पानी में तैर रहा था। जहां नहर के रास्ते से गुजरने वाले एक ग्रामीण ने पानी पर तैरते शव को देखकर हल्ला किया। मौके पर पहुंचे स्थानीय सरपंच मनोज कुमार कनौजिया एवं मुखिया सुनील कुमार टाईगर ने घटना को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौप दिया गया है। आवेदन मिलने के उपरांत यूडी केश दर्ज किया जाएगा।

