रक्सौल की मोनिका ने मां दुर्गा के कात्यानी रूप का किया अद्भूत श्रृंगार
रक्सौल। साज-सज्जा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली छवि ब्यूटी पॉर्लर की संचालिक ज्योत्सना आर्या के द्वारा रक्सौल जैसे छोटे शहर में यहां की युवतियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शारदीय नवरात्र महासप्तमी के दिन यहां ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग ले रही रक्सौल की बेटी मोनिका कुमारी का मां दुर्गा के कात्यानी रूप का श्रृंगार किया गया। मां कात्यानी रूप के इस अद्भूत श्रृंगार देखते ही बन रहा था।

