भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के उर्वरक दुकानो व गोदाम पर छापेमारी
-तस्करी में जुटे बाइक सवार तस्कर भी गिरफ्तार
-करीब आधा दर्जन दुकान-गोदाम सील, सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी
पूर्वी चंपारण। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर सीमावर्ती प्रखंडों में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कराया गया। इस दौरान आदापुर प्रखंड में अवस्थित मे. विजय खाद बीज भंडार, यमुनापुर एवं विजय खाद भंडार, श्यामपुर चौक, आदापुर के गोदाम की जांच की गई।
जांच के क्रम में पाॅश मशीन में उपलब्ध उर्वरक एवं गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक की मात्रा में भिन्नता पाई गई। नतीजतन उक्त प्रतिष्ठान के गोदाम को सील कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसके अलावे महुआवा एसएसबी द्वारा तस्करी के नियत से ले जा रहे लगभग 55 बैग यूरिया को जप्त किया गया है। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ढ़ाका द्वारा भी विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा मे. चौधरी खाद भंडार, मे. रमेश चौधरी खाद बीज भंडार, कुंडवाचैनपुर, मे. महालक्ष्मी खाद बीज भंडार, कुंडवा चैनपुर, ढ़ाका, मे. दुर्गा खाद बीज भंडार, कुंडवा चैनपुर, ढ़ाका एवं साहु इंटरप्राईजेज, कुंडवा चैैनपुर, ढ़ाका, खरूआ चैनपुर पैक्स की जांच की गई।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी, ढ़ाका के स्तर से उक्त प्रतिष्ठानों के पाॅस मशीन में उपलब्ध उर्वरक एवं गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक की जांच की गई। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना द्वारा संयुक्त रूप से घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत अवस्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

इस क्रम में ओम साई कृषि सेवा केंद्र, चम्पापुर घोड़ासहन में पाया गया कि उक्त प्रतिष्ठान के पाॅस में अंकित उर्वरक एवं भंडार में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक में भिन्नता है, फलस्वरूप उक्त प्रतिष्ठान के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश के सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
घोड़ासहन में ही मे. यादव खाद भंडार चम्पापुर के गोदाम में 300 बैग यूरिया पाया गया। प्रोपराईटर के अनुपस्थित रहने के कारण पाॅस एवं संबंधित अभिलेख की जांच नहीं हो पाई। तत्काल गोदाम को सील दिया गया है।
वहीं जीतना थाना द्वारा बनकटवा नहर के समीप दो बाईक पर आठ बैग रखे यूरिया को जप्त कर लिया गया। मोटरसाईकिल पर लदे यूरिया को जप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

