शिक्षा विभाग में गजब फर्जीवाड़ा, एचएम और सचिव का फर्जी सिंगनेचर कर 1.90 लाख निकासी

शिक्षा विभाग में गजब फर्जीवाड़ा, एचएम और सचिव का फर्जी सिंगनेचर कर 1.90 लाख निकासी
Facebook WhatsApp


– बीआरसी का खेल बना चर्चा का विषय
पूर्वी चंपारण। जिले में शिक्षा विभाग में गजब का फर्जीवाड़ा का पटाक्षेप हुआ है।एचएम और सचिव का फर्जी  सिंगनेचर कर स्कूल के विकास की 1.90 लाख की निकासी कर ली गई है, नतीजतन  हड़कंप मची है। फर्जी निकासी मामले में बीआरसी कर्मी हमाम में नंगे दिख रहे हैं।
फर्जी तरीके से निकासी की  सूचना पर अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जांच में जुट गए है।पूरा मामला पताही प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेतौना का बताया जा रहा है ।बैंक के जांच में फर्जी तरीके से निकासी राशि दो बार मे खाता में ट्रांसफर किया गया है।

शिक्षा विभाग की फर्जीवाड़े इन दिनों  सुर्खियों में है। जिला के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेतौना पताही  के स्कूल के खाता से एचएम एवं सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर  1लाख 90 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। पताही  प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेतौना में विकास कार्य मद की 1लाख 90 हजार रुपये की निकासी फर्जी तरीके से कर ली गई है। इस बात की जानकारी मिलते ही  विद्यालय के एचएम द्वारा विद्यालय के खाता से फर्जी तरीके से राशि निकालने की जानकारी बीईओ गुफरान आलम को  दिया गया।  

बीईओ ने जानकारी मिलते ही स्टेट बैंक पताही के शाखा प्रबंधक से विद्यालय के खाता का स्टेटमेंट एवं पीपीओ की मांग की। तब जाकर बैंक मैनेजर ने जांच शुरू कर किया।

बीईओ ने बताया की बेतौना उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का खाता स्टेट बैंक पताही शाखा में है। उक्त विद्यालय के खाता से 25 मार्च को 1लाख 47 हजार एवं  उसी दिन दोबारा 43 हजार 500 रुपये की  निकासी एचएम एवं सचिव का जाली हस्ताक्षर कर निकाल लिया गया है। उक्त पैसा को किसलय कुमार नाम के व्यक्ति के खाता आईडीबीआई बैंक में ट्रांसफर हुआ है। उक्त फर्जी व्यक्ति द्वारा उक्त विद्यालय का फर्जी तरीके से पीपीए निकाल पीपीए पर एचएम एवं सचिव का जाली  साइन कर पैसो की निकासी कर ली गई है।

उक्त विद्यालय के खाता से फर्जी तरीके से 1 लाख 90 हजार रुपये की निकासी की खबर मिलते ही प्रखंड के विद्यालयों में हड़कम्प मच गया है।  स्टेट बैंक पताही  के शाखा प्रबंधक प्रीति ने बताया कि बेतौना विद्यालय के खाता से फर्जी तरीके से निकासी की सूचना मिलते ही  उक्त व्यक्ति, जिसके खाता में राशि ट्रांसफर हुआ है।  उस खाता को होल्ड करने को ओडीबीआई बैंक को मेल भेज दिया गया है।

वही बीईओ गुफरान आलम ने बताया कि बेतौना मध्य विद्यालय के खाता से 1लाख 90 हजार रुपये का फर्जी तरीके से निकासी का सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दिया गया है।  प्रथम जांच में विद्यालय के खाता से किसलय कुमार नाम के व्यक्ति के आईडीबीआई बैंक में पैसा ट्रांसफर हुआ है। उक्त व्यक्ति द्वारा एचएम एवं सचिव का जाली हस्ताक्षर कर पैसा निकालने का मामला आया है।जांच पूरा होते ही दोषी व्यक्ति पर कानून संवत करवाई की जायेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page