जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने प्रो.अखिलेश दयाल

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने प्रो.अखिलेश दयाल
Facebook WhatsApp


रक्सौल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बिहार के 38 जिलों को बढ़ाकर 53 संगठनात्मक जिलों में विभाजित करने की घोषणा की।

इस पुनर्गठन के तहत पूर्वी चंपारण जिले को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसी क्रम में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर प्रो. अखिलेश दयाल को मनोनीत किया गया है। प्रो. दयाल छात्र संगठन राष्ट्रीय छात्र संघ  से जुड़े रहे हैं और महाविद्यालय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।

उन्होंने अपनी  नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम तथा बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू के प्रति आभार जताया है।

उनके अध्यक्ष बनाये जाने पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नूर मोहम्मद, नगर अध्यक्ष छोटेलाल चैरसिया, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमन कुमार, रितेश सर्राफ, मोनाक देवान, अनिल कुमार यादव, अफरोज आलम, नेजाम अंसारी, उपेंद्र साह, महावीर कुमार, देवेंद्र कुमार, गुड्डू मलिक, मुरारी लाल, फैयाज आलम, सोनू अहमद, संतोष कुमार सिंह, असहाब आलम, संदीप राय, मनीष कुमार, उमेश यादव सहित कईयों ने बधाई दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page