युवती की संदिग्ध मौत मामले में दफनाए गये शव को पुलिस ने निकाला
प्रेमी से बात करने की मनाही पर खाई जहर, भाई हिरासत में
मोतिहारी। कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के संदिग्ध मौत के बाद दफन हुए शव को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गढ़े को खुदवाकर बाहर निकाला। वह कुंडवाचैनपुर के तेल्हारा कलां गांव की निवासी बताई गई है।
जहां चौकीदार द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद चकिया डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर युवती का शव निकाला और मौके से दो तरह के जहरीली दवा की खाली बोतल बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई विराज कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना के बाबत विराज ने पुलिस को कि उसकी बहन एक लड़के से दिवाली की रात में बात कर रही थी। जिसको लेकर उसे मना किया गया। लड़के से बात करने की मनाही पर नाराज लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के भय से परिजनों ने शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया। बहरहाल पुलिस में इस मामले में कांड संख्या 347 / 26 दर्ज कर लिया है।

वही मौके से बरामद किए गए मेटासिल इंसेक्टिसाइड और एक दूसरे तह की जहर की खाली बोतल को जप्त कर उसकी भी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार , थाना अध्यक्ष कुंडवाचैनपुर अमन कुमार , सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार , अलका कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

