एसपी ने नगर थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार की शाम नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कप्तान श्री प्रभात ने थाने के अनुसंधान विभाग सहित विभिन्न प्रकोष्ठ का बारीकी से निरीक्षण किया।
मौके पर नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने अनुसंधान प्रभाग के अलावे , हाजत , सिरिस्ता सहित अन्य प्रकोष्ठों के संबंध में पूछताछ की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पर्व त्यौहार के मौके पर शहर में गश्ती तेज करने और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया।
बता दे की त्यौहार का मौसम आते हैं शहर में कई तरह के अपराध बढ़ जाते हैं , वही चोरी की घटनाओं में भी काफी इजाफा हो जाता है। ऐसे में पुलिस कप्तान का नगर थाना में पहुंचना और थाने का निरीक्षण करना काफी महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।

