जन सुराज पार्टी से ही होगा बिहार का सर्वांगीण विकास:संजय ठाकुर

जन सुराज पार्टी से ही होगा बिहार का सर्वांगीण विकास:संजय ठाकुर
Facebook WhatsApp


– प्रशांत किशोर का नेतृत्व ही इकलौता राजनीतिक विकल्प


मोतिहारी। यह बात अब स्पष्ट हो गई है कि जन सुराज पार्टी और उसके नेता प्रशांत किशोर के अलावा बिहार में कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। बिहार का सर्वांगीण विकास श्री किशोर के सिद्धांत और उनकी सोंच से ही संभव है।

ये बातें एक बयान जारी कर जन सुराज पार्टी के चम्पारण परिक्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने कही है। श्री ठाकुर ने कहा है कि जन सुराज पार्टी सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्वे सन्तु निरामय की वैदिक अवधारणा पर आधारित है, जहां जात-पात और धर्म-मजहब की बातें नहीं अपितु सभी बिहारियों के कल्याण और उत्थान की बातें की जाती है।

बिहार में भाजपा और उसके गठबंधन के नेता-मंत्री लूट-खसोट में व्यस्त हैं। उन्हें बिहार के लोगों का निरंतर हो रहे पलायन, रोजगार, उन्नत शिक्षा और रोज बढ़ रही गरीबी की कोई चिंता नहीं है। हिन्दुत्व के नाम पर वोट लेना और हिन्दुओं को ठगना इनकी राजनीति की फितरत बन गई है।

समाज यह सब देख रहा है। राजद का वजूद प्रायः खत्म हो चुका है और जदयू को समाप्त करने की योजना पर भाजपा काम कर रही है। ऐसे में जन सुराज पार्टी के अलावा बिहार के लोगों को कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। श्री ठाकुर ने देश को ठगने वाले भाजपाइयों की अंधभक्ति छोड़ने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की चिंता कर जन सुराज पार्टी के साथ जुड़ने की अपील  की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page