संग्रामपुर थाना में एसपी ने सुनी आमजनों की समस्या

संग्रामपुर थाना में एसपी ने सुनी आमजनों की समस्या
Facebook WhatsApp

– 45 आवेदन मिले, कई गंभीर  मामलो की जांच के आदेश
-रिश्वत लेने के मामले में एक दरोगा निलंबित
-कई भू-माफिया को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश

संग्रामपुर।  पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा मंगलवार को संग्रामपुर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं की व्यापक सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों में जांच के आदेश दिए गए।

जनता दरबार में जमीन विवाद, आपसी झगड़े सहित विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान कई भू-माफियाओं को चिन्हित किया गया, जिन पर पुलिस की नजर बनी हुई। सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने संग्रामपुर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर दशरथ राय को एक केस के मामले में रिश्वत लेने के  आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

साथ ही अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर से जुड़े मामले में हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार को 24 घंटे के भीतर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। जनता के  दरबार में एक अहम मुद्दा एसएच-74 सड़क किनारे वर्षों से थाना द्वारा लगाए गए ट्रकों को हटाने का भी उठा।

इस पर एसपी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि को चिन्हित कर जल्द ही उक्त ट्रकों को हटाये, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी की इस कार्रवाई और निर्देशों से साफ है कि जिले में कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। जनता दरबार मे अरेराज डीएसपी रवि कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकान्त सामर्थ, अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी व दर्जनों आवेदक मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page