चोरी के बोलोरो सहित एक गिरफ्तार
कोटवा। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मच्छरगांव में छापेमारी कर एक चोरी का बोलोरो बरामद किया है। इसके साथ ही गाड़ी के वर्तमान मलिक दिनेश प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान दिनेश प्रसाद ने बताया है कि वह मच्छरगांवा निवासी कारी प्रसाद से उक्त गाड़ी को खरीदा था। पुलिस अनुसंधान में बताया जा रहा है कि कारी प्रसाद वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर से छेड़छाड़ किया था
और उसके बाद गाड़ी को दिनेश प्रसाद से बिक्री कर दिया था। जानकारी के अनुसार कारी प्रसाद और दिनेश एक बड़े सिंडिकेट के सदस्य है , जो चोरी के वाहनों का फर्जी कागजात बनवाकर और रजिस्ट्रेशन एवं चेचिस नम्बर से छेड़छाड़ कर उसे बिक्री कर देते है। फिलवक्त पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी जुटा रही है और उनके विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष करण सिंह , सूर्यकांत प्रसाद , अमरजीत कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल।

