सरकारी स्कूल के नाइट गार्ड को बंधक बना अपराधी पिकअप से ले गये 20 क्विंटल मिड डे मिल का चावल

सरकारी स्कूल के नाइट गार्ड को बंधक बना अपराधी पिकअप से ले गये 20 क्विंटल मिड डे मिल का चावल
Facebook WhatsApp

दो सरकारी स्कूल में बेखौफ चोरी की घटना को दिया अंजाम

कोटवा। थाना क्षेत्र के दो स्कूलों को अज्ञात चोरों ने टारगेट किया है। कोटवा कदम चैक के नजदीक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नाइट गार्ड को चोरो ने एक कमरे में बंधक बनाकर पिकअप पर 20 क्विंटल चावल, दो गैस सिलेंडर व बर्तन सेट लूट कर चलते बने।

उक्त स्कूल का रात्रि प्रहरी सुदामा कुमार सिंह के अनुसार, रात के करीब 2 से 3 बजे के बीच बोलरो पिकअप वाहन से 5 से 7 अज्ञात चोर स्कूल परिसर में घुस आये। चोरों ने स्कूल में रखे मध्यान भोजन (मिड-डे मील) का चावल सहित किचेन का समान उठाने लगे , इस बीच प्रहरी जब आवाज सुनकर बाहर निकला तो अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोर सभी समान गाड़ी पर लादकर निकल गए।

सूचना मिलने के बाद कोटवा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज और संभावित गवाहों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

दो दिन पहले जसौली पट्टी के वार्ड नंबर 09 आंध्रा टोला के सरकारी विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर चावल सहित कई समान गायब कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कि उक्त घटनाओं का गैंग एक ही है, जिसके संबंध में इनपुट जुटाया जा रहा है। पुलिस शीघ्र मामले का उद्भेदन करेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page