भारत विकास परिषद ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन
– पांच निर्धन कन्याओं के पठन-पाठन का एक वर्ष की खर्च उठाएगी शाखा
रक्सौल। चैत्र श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भारत विकास परिषद, रक्सौल के तत्वावधान में भव्य कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के कोईरिया टोला स्थित शिवनारायण निवास परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संचालन महिला सहभागिता प्रमुख मेनका गुप्ता ने किया। इस दौरान सीमा गुप्ता, किरण गुप्ता, श्वेता रानी, कामिनी सिंह, शकुंतला देवी, ममता देवी, मीना देवी, बबली सिकरिया, अरुणिमा जायसवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। कुल 30 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें उपहार प्रदान किए गए। पूजन के क्रम में कन्याओं के चरण पखारे गए, श्रृंगार किये गये। मां दुर्गा की आराधना एवं मंत्रोच्चारण के बीच आरती एवं पूजन संपन्न हुआ। तत्पश्चात सभी कन्याओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया।
वहीं परिषद के सचिव नरेश कुमार, वित्त सचिव सुनील कुमार एवं महिला सहभागिता प्रमुख मेनका गुप्ता ने संयुक्त रूप से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं सचिव नरेश कुमार नेकहा कि कन्याएं समाज और राष्ट्र की मजबूत
आधारशिला हैं।
मेनका गुप्ता ने कहा कि नवरात्र में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की आराधना के पश्चात हवन एवं कन्या पूजन का विशेष महत्व है। नारी शक्ति स्वरूपा है, भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्थान प्राप्त है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों का संरक्षण और सम्मान समय की आवश्यकता है।
शाखा के संस्कार संयोजक विजय कुमार साह ने रक्सौल शाखा द्वारा पांच अति निर्धन कन्याओं के एक शैक्षणिक वर्ष तक के ट्यूशन शुल्क, पुस्तक, कॉपी, कलम एवं अन्य पठन सामग्री का सम्पूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा की गई।
उक्त अवसर पर प्रमुख उमेश सिकारिया, नीतेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, सुभाष अग्रवाल, सुनील कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार, अरविंद जायसवाल, विनोद रौनियार, दिनेश प्रसाद, संतोष कुमार एवं अरूण कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।जानकारी परिषद के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।

