बालेन्द्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

बालेन्द्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
Facebook WhatsApp

काठमांडू। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता बालेन्द्र शाह (बालेन) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में 36 वर्षीय बालेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इससे पहले राष्ट्रपति पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 76(1) के अनुसार प्रतिनिधि सभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता के रूप में शाह को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। नेपाल के संविधान 2015 (2072) के लागू होने के बाद इस धारा का उपयोग कर प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने का यह पहला अवसर है। साथ ही मधेशी समुदाय से किसी व्यक्ति का नेपाल का प्रधानमंत्री बनना भी पहली बार हुआ है।

काठमांडू महानगर के मेयर पद से इस्तीफा देकर चुनाव में भाग लेने वाले शाह पहली बार संसद में प्रवेश करते ही प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने झापा क्षेत्र-5 संसदीय क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को लगभग 50 हजार मतों के अंतर से हराकर प्रतिनिधि सभा सदस्य का चुनाव जीता था।

शाह मंत्रिपरिषद में स्वर्णिम वाग्ले को वित्त मंत्री बनाया और सुदन गुरूंग को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शिशिर खनाल को विदेश मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। सुनिल लम्साल को भौतिक पूर्वाधार, परिवहन तथा शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

विराजभक्त श्रेष्ठ को ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई मंत्रालय का नेतृत्व दिया गया है, जबकि खड्कराज पौडेल (गनेश) को पर्यटन मंत्री बनाया गया है।

सस्मित पोखरेल को शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा युवा एवं खेलकूद मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निशा मेहता स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री बनी हैं, जबकि विक्रम तिमिल्सिना को संचार मंत्री नियुक्त किया गया है।

इसी तरह प्रतिभा रावल को सामान्य प्रशासन मंत्री, दीपक साह को श्रम एवं रोजगार मंत्री और सोविता गौतम को कानून मंत्री बनाया गया है। गीता चौधरी को कृषि एवं पशुपंक्षी विकास तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सीता वादी महिला, बालबालिका मंत्री बनी हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page