मोतिहारी पुलिस ने 118 लोगो के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
-पूर्वी चंपारण में गायब मोबाइल फोन बरामदगी का 19वां चरण
मोतिहारी। आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने चोरी या गुम हुए 118 मोबाइल फोन को बरामद कर फोन के वास्तविक स्वामी को सौंप दिया है। पुलिस की इस कारवाई से सैकड़ो लोगो के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसपी ऑफिस के नजदीक स्थित सभागार में मोबाइल धारकों को उनकी गुम हुई मोबाइल फोन सौंपी है। इस दौरान जिनके गायब हुए मोबाइल फोन दिए गए उनकी खुशिया देखते ही बन रही थी। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन की कीमत तकरीबन 22 लाख बताई गई है।
इसमें आपरेशन मुस्कान के तहत 21 और सीडीआर पोर्टल से 97 मोबाइल फोन की शिकायत मिली थी। जिनकी मोबाइल फोन मिली है उनमें विद्यार्थी,सरकारी नौकरी पेशा,बिजनेशमैंन,गृहणी,किसान सहित पत्रकार शामिल है। जिले में यह गायब मोबाइल बरामद कर बाटने का 19वां चरण है। अबतक कुल 1857 फोन मिले है जिसकी कीमत 3 करोड़ 60 लाख 61 हजार अनुमानित है।

